Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा. उच्च शिक्षा एवं उत्तम संस्कार के लिए ख्याति प्राप्त सन्त श्री आशारामजी गुरूकुल के विद्यार्थियों ने क्युकोसिनकाई राष्ट्रीय ओपन कराटे चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरान्वित किया है।यह प्रतियोगिता जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन मंदसौर द्वारा 16 -18 दिसम्बर को आयोजित की गई थी । जिसमें 11 राज्यों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया था।मंदसौर जिला कलेक्टर गौतमसिंह ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ हरि झंडी दिखाकर किया जिसमें गुरूकुल की छात्रा डोरवी माता सुमन ग्वालवंसी क्लास 1 th शिवांस पिता धीरज घोंघे क्लास 4 th-एवं देवानन्द पिता देशराज राठौर क्लास 6 th ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ऑक्टे निगम महापौर विक्रम आहाके ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। फरवरी 2023 में उक्त विद्यार्थी नेपाल में होने वाली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का परचम लहरायेंगे । विद्यार्थियों के पालकों ने बेहद खुशी जाहिर की ओर गुरूकुल प्रसासन की जमकर सराहना की देवानन्द के पिता देशराज राठौड़ ने बताया कि हम लोग अमरवाड़ा विधानसभा से आदिवासी क्षेत्र के निवासी हैं।पिछले 20 वर्षों से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू से दीक्षित हैं। समिति द्वारा जारी जनहित के सेवाकार्यों में हिस्सा लेते हैं। मेरे बड़े भाई नारायण सिंह बंजारा पूज्य बापूजी के आशिर्वाद से धुमक्कड़ जाति प्राधिकरण के निगम अध्यक्ष (राज्यमंत्री )रहे । हमारा यह अनुभव है कि जिस भी व्यक्ति ने पूज्य बापूजी से मंत्र दीक्षा ली है उनके जीवन में अनगिनत चमत्कार हुए हैं।पूज्य बापूजी के आशिर्वाद से मेरे पुत्र देवानन्द ने हमारे कुल खानदान सहित पूरे देश का नाम रौशन किया। यह सबके लिए गर्व की बात हैराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय होने पर साध्वी रेखा बहन साध्वी प्रतिमा बहन समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टरयुवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक डोईफोड़े प्रबंधक सुशील सिंह परिहार छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार प्राचार्या वागीशा दीदी स्पोर्ट्स टीचर मोहन वर्मा विनोद सर एवं समस्त शिक्षण स्टॉफ़ ने शुभकामनाएं दी ।