ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे

सांसद श्री गजेन्द्र पटेल का सोशल मिडिया अकाउंट हेक
लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र पटेल का सोशल मिडिया अकाउंट विदेशी हेकर्स द्वारा कल सुबह हेक कर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री फेसबुक पर पोस्ट कर सांसद श्री पटेल की छबि को धुमिल करने का प्रयास किया गया । अकाउंट हेक की जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत सांसद सेवा केन्द्र की सोशल मिडिया टीम ने आपत्तिजनक पोस्ट डिलिट कर पुलिस अधिक्षक महोदय श्री दीपक शुक्ला को इसकी जानकारी दी । सायबर टीम द्वारा श्री पटेल के सोशल अकाउंट की जांच पड़ताल कर अकाउंट को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है । सांसद श्री पटेल ने आमजनों से अपील की है कि सभी अपने सोशल मिडिया अकाउंट का सुरक्षित संचालन करें एवं किसी भी प्रकार की अनजान गतिविधियों व धोखाधड़ी से सावधान रहें ।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप