पटवारी और ग्राम रोजगार सहायक को अच्छे कार्य करने पर दिए प्रशस्ति पत्र
ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर




कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सिराली तहसील के ग्राम पंचायत नहाली कला में गुरुवार को चौपाल पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने गांव के पटवारी देवव्रत यादव और ग्राम रोजगार सहायक राजेश कुमरे को सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।
चौपाल में ग्राम नहाली कला के युवाओं ने गांव में खेल मैदान ना होने की समस्या कलेक्टर को बताई, जिस पर उन्होंने पटवारी को गांव में खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित कर आरक्षित करने के निर्देश दिए ।
वहीं ग्राम मुण्डासेल के ग्रामीणों ने गांव में जलजीवन की नल जल योजना में पर्याप्त प्रेशर से पानी ना आने की शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल प्रदाय व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। ग्राम बिचपुरी माल के ग्रामीणों ने भी गांव में पानी की समस्या बताई, जिस पर गांव में नया ट्यूबबेल लगाकर पानी की सप्लाई के निर्देश दियें।
नहाली कला की चौपाल मे ग्रामीण ज्वाला प्रसाद, देवकरन निकुम, मनोज खण्डेल, प्रियांशु खडेल व पूनम चन्द्र धारसे को डिजिटल जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किए

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है