Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास एवं आवास सहायता योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। कोई भी पात्र विद्यार्थी योजनाओं के लाभ से छूटे नहीं, इसके लिए योजना के तहत नवीन एवं नवीनीकरण के आवेदन 15 जनवरी 2023 तक कराए जाने के निर्देश जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक सरिता नाविक सहित सभी संस्था प्रमुखो, नोडल कॉलेज को दिए।
कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा छात्रवृत्ति से संबंधित सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का भी निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एमपीटास पोर्टल पर एक के अंदर एनसीपीसी इनेक्टिव खातों को एक्टिव कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संस्था प्रमुखों से कहा गया कि वे अपने विद्यार्थियों को निर्देशित करें कि विद्यार्थी अपने खाते राष्ट्रीकृत बैंक में ही खुलवाएं। शासन के नवीन निर्देशानुसार अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान दो किश्तों में 40 प्रतिशत एवं 60 प्रतिशत के मान से जारी हो रहा है। सभी संस्था प्रमुखों को एमपीटास पोर्टल पर अनिवार्य रूप से डाटा अपलोड का कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थी समय पर आवेदन कर सकें।