Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हरदा द्वारा आयोजित 8000 से अधिक विद्यार्थियों के साथ जिला छात्र उद्घोष (छात्र सम्मेलन) 23 जनवरी 2023 को हरदा में संपन्न होने जा रहा है, इसे लेकर आज अभाविप जिला हरदा, नगर इकाई सिराली द्वारा एक वृहद बैठक संपन्न हुई। इसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से विद्यार्थी सम्मिलित हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप जिला संघठन मंत्री श्री अतुल बुधौलिया जी एवं अभाविप मध्य भारत प्रांत के प्रांत कला मंच सह प्रमुख श्री मयंक काले जी उपस्थित रहें। अभाविप जिला संघठन मंत्री श्री बुधौलिया जी ने बताया कि, छात्र उद्घोष का कार्यक्रम 3 दिवसीय मिडिल स्कूल ग्राउंड हरदा में संपन्न होगा, जिसमे 21 जनवरी को प्रदर्शनी करके इसकी शुरुवात होगी। 22 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा और 23 जनवरी को पूरे जिले की छात्र तरूणाई छात्र उद्घोष में सम्मिलित होंगी। इसमें प्रातः 9 बजे धवजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुवात होगी,बाद में तीन प्रस्ताव पारित किए जाएंगे जिसका विषय जिले की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ रहेगा। दोपहर में मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्यशोभा यात्रा पूरे नगर में निकलते हुए प्रताप टाकीज के पास समाप्त होगी तत्पश्चात वहीं पर खुला मंच का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमे छात्र नेता द्वारा विद्यार्थी परिषद के बारे में और जो प्रस्ताव पारित हुए उसकी जानकारी दी जाएगी। मयंक काले ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं और आने वाले छात्र उद्घोष के लिए सभी विद्यार्थियों को एक दूसरे से संपर्क बनाना है और सिराली नगर में जितनी भी शैक्षणिक संस्थान है वहा पर मुख्य रूप से छात्र उद्घोष की जानकारी देना है। बैठक में प्रथमेश पारे,मनल अग्रवाल,हर्षित अग्रवाल,राज कचनारे,अंकित प्रजापति,गौरव कुशवाह,राजेंद्र कुशवाह,ऋषभ प्रजापति,सुभाष घाटे,लवकुश चौरसिया,यश पवार,यतेंद्र उइके,राज राजपूत मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।