Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया.भाजपा की बड़कुही से परासिया तक गुरूवार को आयोजित छिंदवाड़ा स्वाभिमान यात्रा में कांग्रेस पर भाजपा नेता जमकर बरसे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि जहां भी कांग्रेस यात्रा निकालेगी झूठी बातें कहेंगे वहां भाजपा कार्यकर्ता जाकर उनके झूठ को उजागर करने और भ्रम को हटाने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस की कोयलांचल में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने बड़कुही में कहा कि कांग्रेस ने 50 लाख रुपए रैली आयोजन में खर्च किए, वहीं परासिया में कहा कि इसके लिए 70 लाख रुपए खर्च किए और लोगों को पैसे देकर एकत्रित किया। कांग्रेस ने अपने आयोजनों के माध्यम से पीएम और सीएम के बारें में गलत बातें फैलने का प्रयास किया। कांग्रेस रुपयों के बल पर चुनाव जीतती है, अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने पूर्व सीएम और सांसद द्वारा छिंदवाड़ा को राजनीतिक उद्योग बनाने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगला सांसद छिंदवाड़ा से भाजपा का रहेगा। इससे पहले दुर्गा मंदिर बड़कुही में पूजन कर भाजपा ने पद यात्रा प्रारंभ किया। जो चांदामेटा होते हुए गुरू गोविंद ङ्क्षसद्य चौक परासिया पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा को संबोधन के साथ यात्रा का समापन हुआ। सभा को नत्थन शाह कवरेती, रमेश दुबे और शेषराव यादव ने भी संबोधित किया।
पार्टी के गद्दारों को बाहर निकालेंगे :
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेष राव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वाभिमान यात्रा में नहीं आने वाले अपने ही पार्टी के पदाधिकारियों को गद्दार बताते हुए उसे पार्टी से बाहर निकालने की बात कहा। उन्होंने कहा कि वे गद्दार यदि शामिल होते, तो यात्रा विफल रहती। वहीं मंच संचालन करते हुए जिला योजना समिति सदस्य अनुज पाटकर ने कहा कि परासिया से पार्टी के गद्दारों को निकलें तो हम कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देंगे।
इस अवसर पर नानाभाऊ महोड़, ज्योति डेहरिया माया डेहरिया, विनोद मालवीय दविन्दर बल्लू नागी पवन सूर्यवंशी आशीष जायस्वाल मनीष सोनू यादव देवीलाल पाल जगदीश पाल पंकज दुबे जयशंकर दिप्पू बिरहा तुकाराम दुर्गे सुखनंदन जावरे संतोष डेहरिया रमेश साहू मौजूद रहे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची परासिया :
गुरूवार शाम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती परासिया में पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के निवास पर पहुंची। उमा भारती अपने बालाघाट दौरा के दौरान परासिया से होते हुए छिंदवाड़ा पहुंची। इस दौरान परासिया में वे पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया से मिलकर उनके द्वारा जनवरी माह में करवाए जा रहे धार्मिक आयोजन के विषय में चर्चा की। वहीं गुरूवार को कोयलांचल में आयोजित स्वाभिमान यात्रा से किनारा करने को लेकर चर्चा में हैं। उमा भारती का आगमन धार्मिक और राजनीतिक दोनों नजरिए से देखा जा रहा है।