Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया। ग्राम पंचायत इकलेहरा के वार्ड क्र 7 एवं 8 में बनाई जा रही नाली का निर्माण कार्य गांव के कुछ लोगो द्वारा जबरन रूकवा दिया गया तथा सरपंच साधना दास के साथ अभ्रदता की गई। इस संबंध में सरपंच ने चौकी प्रभारी से मामले की शिकायत की है। सरपंच एकता संघ के अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में 31 सरपंचो ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग की है। सरपंच साधना दास ने नामजद शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दो वर्ष से नाली निर्माण का कार्य रूका हुआ था। नाली निर्माण का कार्य शुरू होते ही गुणवत्ता की शिकायत की गई जिसपर उपयंत्री ने आकर जांच की और कार्य को सही बताया लेकिन इसके बाद भी जबरन कार्य को रूकवाया गया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया उन्होने दोषियो पर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो में शामिल सरपंचो में मोहन कहार नरेन्द्र धुर्वे संतलाल कहार श्रीमती चित्रा डेहरिया रिंकू डेहरिया कुशना मर्सकोले रमेश इवनाती धनपाल इवनाती मधुलाल तेकाम रजनी धुर्वे मिथिला अंगारे शक्ति भलावी उषा परतेती जयवंती कुमरे भारती उइके संतोष कवरेती अतरशाह उइके सीमा परानी एवं अन्य सरपंच शामिल है।