जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा

आज शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ बौरासी धार व बीएमओ डॉ पूरनसिंह के मार्गदर्शन मे नेत्र शिविर जिला अंधत्व निवारण समिति धार एवं टी-चोइथराम नेत्रालय इंदौर के द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में 63 नेत्र रोगियों का परीक्षण नेत्र सहायक तोलाराम चारिया के द्वारा किया गया। शिविर मे 24 मोतियाबिंद के मरीज पाये गये जिनको नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण के लिए इंदौर बस द्वारा भिजवाया गया, मरीजों व उनके साथ आये अटेंडरों को नि:शुल्क खाना व रहने की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। मरीजों का मेडिकल चेकअप डॉ हरिश आर्य व डॉ सुरेश जामोद के द्वारा किया गया। जानकारी बीईई चेतन माधवलाल गोयल के द्वारा दी गयी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है