Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


सायबर सेल ग्वालियर ने दो माह में खोजे 13 लाख 92 हजार रूपये कीमत के 77 मोबाइल

नववर्ष पर ग्वालियर पुलिस ने दिया मोबाइल मालिकों को उपहार, लौटाये उनके गुम मोबाइल चेहरों पर लौटी मुस्कान

ग्वालियर। 01.01.2023। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उन्हे टेªस करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सायबर सेल की टीम को ग्वालियर जिले से गुम हुये मोबाइलों को टेªस कर शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार/अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर/अपराध द्वितीय श्री षियाज के.एम.भापुसे के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक श्री दामोदर गुप्ता एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी के द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के मोबाइलोें को टेªस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह नवम्बर-दिसम्बर में लगभग 13 लाख 92 हजार रूपये कीमत के 77 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, लाईफ, पोको आदि कंपनियों के है। जिनको आज नववर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 01.01.2023 को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाइल डॉक्टर, ड्राइवर, सिलाई का काम करने वाली महिला, गृहणी, नोटरी वकील, फेक्ट्ी वर्कर, प्राईवेट जॉब, स्टूडेंट, कपडे की दुकान, सब्जी व फल का ठेला लगाने वाले, किसान, बुजुर्ग वकील, इलेक्ट्ीशियन आदि के थे, जिन्हे आज उनके सुपुर्द किया गया। नववर्ष में मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सायबर सेल की टीम को उनके उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुरष्कृत किये जाने घोषणा भी की गई।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त मोबाइलों को खोजने में प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी, प्र0आर0 के0पी0सिंह यादव, संजय सिंह जादौन, आर0 जैनेन्द्र गुर्जर, आकाश पाण्डे, कपिल पाठक की सराहनीय भूमिका रही।