




आज दिनांक 01.01.2023 को कंट्रोल रूम सभागार में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा विगत वर्ष 2022 में ग्वालियर जिले के नागरिकों द्वारा किये गये साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिये उन्हे शाल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
- डॉ. राजेश गुप्ता एवं श्रीमती सपना गुप्ता – थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र के सिल्वर स्टेट स्थित इनके फ्लेट में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट करने के उद्देश्य से घर में घुसने की कोशिश की थी, जिसमें इनके द्वारा बहादुरी से बदमाशों से सामना करते हुए बदमाश द्वारा गोली चलाए जाने के बाद भी डटकर उनका सामना किया और बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।
- मुरारी लाल राठौर – थाना हजीरा क्षेत्र में किराने की दुकान पर लुटेरों द्वारा लूट करने के इरादे से फायरिंग की गई, जिसमें इनके द्वारा बहादुरी से बदमाशों को सामना करते हुए उनमें से एक लुटेरे को पकड़ लिया गया था।
- पंजूमल रोहिरा – थाना डबरा सिटी क्षेत्र में लुटेरों द्वारा इनका रुपयों का बैग लूटने की कोशिश की थी, जिसमें इनके द्वारा बहादुरी के साथ लुटेरों का सामना कर उक्त लूट की घटना घटित होने से रोका।
- करण वारसी (बंसल न्यूज) – इनके द्वारा किसी का गुम हुआ मोबाइल मिलने पर उसे एसपी ऑफिस स्थित सायबर सेल में जमा कराकर एक जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग