Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दो दिवसीय ओपन कबड्डी व तीरंदाजी प्रतियोगिता क्या हुआ भव्य आयोजन जिसमें झाबुआ रतलाम अलीराजपुर ऐसे दूरदराज क्षेत्रों से कई टीमों ने आ कर भाग लिया। और इन आयोजनों में दर्शकों की तादाद भी अच्छी खासी रही। प्रतियोगिता समापन वाह जीते हुए प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के लिए झाबुआ अलीराजपुर व रतलाम के लोकप्रिय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, पारा मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह अमलियार जी, जिला पंचायत सदस्य बहादुर जी हटीला, जिला पंचायत सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरबन जी डामोर,उपाध्यक्ष पानसिंह जी राठौर, मंत्री रमेश जी भूरिया ,भाजपा वरिष्ठ नेता भूपेश जी सिंगार, और भी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 वशील्ड धर्म रक्षक क्लब पारा ने जीता, द्वितीय पुरस्कार 11,000 वशील्ड टांडा क्लब ने जीता, तृतीय पुरस्कार 5,000 वशील्ड जय बजरंग क्लब रोटला ने जीता। वही ओपन तीरंदाजी में प्रथम पुरस्कार 1500va शील्ड श्री ज्ञान जी भाटी जी ने प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार 1000 वशील्ड श्री सूअर सिंह जी सिंगार ने प्राप्त किया, वहीं तीसरा पुरस्कार 501 वशील्ड अघेरा वाले भाई ने प्राप्त किया, बेस्ट रेडर अनिल चौहान कुक्षी वाले को प्राप्त हुआ , बेस्ट कैच व वशील्ड मनीष डावर टांडा वाले ने प्राप्त किया, इस आयोजन में बाहर की टीमों को रुकने व भोजन की व्यवस्था आयोजक समिति की ओर से की गई थी ।भोजन व्यवस्था विजेंद्र बघेल ,राकेश सिंगार ,सुमेर सिंह कनेश, मुनेश निगवाल, मोहन हिहोर, दीवान डामोर, अर्पित भूरिया ने किया ।और खेल मैदान की व्यवस्था भारत मीणा, विजय मीणा, राजू जमरा के द्वारा की गई। मंच की व्यवस्था राजेश डावर, चेतन देवड़ा, प्रकाश डामोर द्वारा की गई। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में वह कमेंट्री करने में दीपेन जी जमरा, कमलेश जी मुजाल्दा, कमलेश जी मोहनिया, नरेंद्र पवार द्वारा की गई। जीती हुई टीम को पुरस्कार व शील्ड धर्म रक्षक सेवा समिति की ओर से दिया गया। धर्म रक्षक सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उसी के लिए ओपन खेल प्रतियोगिता में कबड्डी व तीरंदाजी का कार्यक्रम निरंतर 14 वर्षों से कराते आ रहे हैं ।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक बिना किसी विवाद के सुचारू रूप से मेन अंपायर के रूप में राकेश जी परमार पीटीआई ,राकेश जी भूरिया पीटीआई, अमजद खान पीटीआई के द्वारा सुचारू रूप से संचालित करवाया गया। यह जानकारी धर्म रक्षक सेवा समिति के संयोजक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री वह जिला पंचायत सदस्य श्रीवालसिंह मसानिया जी द्वारा दी गई।
पारा से महेंद्र चौहान की रिपोर्ट