Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पिता की संपत्ति पर पुत्र का अधिकार होता है लेकिन यदि पुत्र उस संपत्ति के योग्य ना हो तो धर्म के काम में उस धन को लगाना चाहिए*

ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे रिपोर्टर



पुत्र लायक है या नालायक इसकी परीक्षा लेकर ही अपनी संपत्ति उसे के हाथों में सौंपना चाहिए महाभारत में कौरव और पांडव दोनों इसके उदाहरण हैं यह बात व्यासपीठ से कथा वाचक देवकीनंदन बिलोरे ने प्रथम दिवस के अवसर पर कही सोमवार को हिंदू जागरण मातृ शक्ति मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन 2 जनवरी से 8 जनवरी तक किया जा रहा है गायत्री मंदिर परिसर से मंगल कलश यात्रा ढोल ताशा के साथ नगर में निकाली गई मुख्य यजमान भाजपा जिला महामंत्री अजय यादव ने भागवत पुराण को सिर पर रखकर नगर भ्रमण कराया कलश यात्रा श्री राम मंदिर, गायत्री मंदिर शिव मंदिर दुर्गा मंदिर बस स्टेशन से होते हुए कथा स्थल मां कर्मा देवी मांगलिक भवन परिसर पहुंची जहां पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत सहसंयोजक दीपक शर्मा, धर्म जागरण खंड संयोजक संजीव गुप्ता हिंदू जागरण मंच जिला सहसंयोजक अखिलेश साहू, हिंदू जागरण समिति के नगर संयोजक विजय यादव ने भागवत कथा का पूजन किया व्यासपीठ से कथावाचक श्री बिल्लोरी ने कहा कि तारीख रोज बदलती जाती है लेकिन एक दिन ऐसा आता है कि तारीख ही कैलेंडर को बदल देती है वैसे ही आनंद जीवन में बार-बार नहीं आता है सत्संग का मौका जहां भी मिले उसे लेना चाहिए यदि हम सत्य नहीं बोलते हैं तो फिर सत्यनारायण कथा कराने का भी कोई मतलब नहीं निकलता है परमात्मा का नाम ही आनंद है और सत्संग से आनंद प्राप्त होता है इस दौरान हिंदू जागरण मातृशक्ति मंडल के माया देवी यादव प्रमिला साहू, रिंकू जायसवाल कविता साहू, आशा साहू, धापू यादव, सहित नगर के बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।