लोकेशन / सागर
दिनांक 04/01/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


स्लंग / सागर जिले में अर्ध्दवार्षिक परीक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन हां रहा है। उपसंचालक लोकशिक्षण प्राचीष जैन द्वारा विभिन्न हाई स्कूलों का निरीक्षण किया गया। उपसंचालक ने शास. हाईस्कूल बहेरिया गदगद, शास. हाईस्कूल बड़कुवा एवं शास. एकीकृत उ.मा.वि. बरारू का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा सुचारू रूप से संचालित पाई गई। शास. हाईस्कूल बहेरिया गदगद में कक्षा 9 वी एवं 10 वी में कुल दर्ज 88 में से 86 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। शास. हाईस्कूल बड़कुवा में 145 में से 142 तथा शास. एकीकृत उ.मा.वि. बरारू में 590 में से 472 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। विद्यालयों में छात्र उपस्थिति पंजी का संधारण नियमानुसार नहीं पाया गया जिसपर उपसंचालक जैन ने अप्रशन्नता व्यक्त की साथ ही रेमेडियल कक्षाओं का संचालन एवं अद्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का समय-सीमा में मूल्यांकन कर विमर्श पोर्टल पर एन्ट्री करने के निर्देश दिए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है