कार्यालय पुलिस थाना देहात जिला भिण्ड म.प्र. प्रेस नोट
थाना – देहात जिला भिण्ड
दिनांक 05.01.23 रिटायर आर्मी जवान के गुम हुये 05 लाख रूपये, पुलिस द्वारा 01 घण्टे के अन्दर खोज कर किये सुपुर्द, परिजन के खुशी से छलके आंसू

पुलिस अधीक्षक भिंड श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार एवं इंचार्ज नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द शाह के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरी विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में नये वर्ष को लेकर पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्द कर दी गयी । इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.01.23 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त रामबहादुर शर्मा • नि० जामना रोड भिण्ड ने प्लाट खरीदने के लिये एसबीआई बैंक से 05 लाख रूपये निकाले और पैसों का झोला घर के अन्दर हिफाजत से रख दिया था तलाश करने पर भी पैसों से भरा थैला नहीं मिला बाद उनके द्वारा थाने पर अज्ञात चोर द्वारा पैसे चोरी करने की शिकायत थाने पर की गयी । तत्काल पुलिस प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये जांच में जुट गयी। परिजनों ने जिस पर शंका की थी पुलिस ने उससे भी पूछताछ की लेकिन उससे कोई सुरात न मिलता देख पुलिस ने फरियादी से विस्तृत चर्चा कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण उपरांत पाया कि सूचनाकर्ता घबराहट व मोटी रकम चोरी हो जाने के दबाव में रखकर यह भूल गया कि पैसे उसने कहां रखे थे। पुलिस द्वारा घर की तलाशी उपरांत रखी गयी राशि 5 लाख रूपये खोज कर परिजनों को सुपुर्द किया तो परिजनों के खुशी से आंसू छलक आये ।
इस सराहनीय कार्य में निरी विनोद सिंह कुशवाह, सउनि बीरेन्द्र बरैया, सउनि मो० साकिर, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है