
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन में गठित संयुक्त जांच दल ने शुक्रवार को हरदा एवं हंडिया में खाद्य प्रतिष्ठान,होटल व ढाबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैदी ढाबा पिड़गांव, कावेरी ढाबा अबगांवकला, सारण ढानी बागरूल, हाइवेट्रीट हंडिया से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण बनाए गए।

निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमति अमृता भट्ट, श्री प्रशांत सिंह कुशवाह, श्रीमती नियुक्ति उमाहिया एवं नापतौल इंस्पेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह पंवार उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना