वनमंडल अधिकारियों द्वारा तेंदुए का सफल रेसक्यू
लोकेशन / सागर
दिनांक 07/01/22
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


सागर जिला की नगर परिषद बांदरी में तेंदुआ तार में फंसे होने की खबर लगी थी
उत्तर वन मंडल के परिक्षेत्र बांदरी के अंतर्गत बीट आराटीला में वन एवं राजस्व क्षेत्र की सीमा के नजदीक एक नर तेन्दुए के फंदे में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी । परिक्षेत्र अधिकारी बांदरी वी.एन. सोलंकी के द्वारा तेन्दुए के फंसे होने की सूचना उपवन मंडल अधिकारी हेंमत यादव को दी गई । मौका स्थल पर दोनों अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि तेन्दुआ तार के फंदे में फंसा हुआ है। मौके पर स्थिति को देखते हुये तेंदुए को बेहोश कर निकालने का निर्णय लिया गया ।
वनमंडल अधिकारी डी.एस. डोडवे के द्वारा मुकुदपुर जू रीवा से डॉ. तोमर को रेस्क्यू के लिया बुलाया गया था। रेस्क्यू टीम मौका स्थल पर रात्रि लगभग 7 बजे पहुंची। जहां विषेषज्ञों द्वारा तेन्दुए को बेहोश कर फंदे से निकाला गया। उसके पश्चात स्वस्थ्य परीक्षण कर उसे विचरण हेतु नौरादेही अभ्यारण में रात्रि लगभग 2 बजे छोड़ा गया। क्षेत्र के डॉग स्कावड द्वारा सर्च किया जा रहा है, जिससे तार लगाने वाले अपराधी का पता चल सके

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है