महेंद्र चौहान रिपोर्टर



हिंदू युवा जनजाति संगठन ने जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह जी भूरिया के नेतृत्व में कल्याणपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कल्याणपुरा में कुछ दिनों से विक्षिप्त परिस्थिति में कल्याणपुरा नगर में नाले के पास, नगर के अंदर बिना वस्त्र के घूम रहे व्यक्ति को इंदौर के समाजसेवी जयू जी जोशी व झाबुआ के समाजसेवी श्री राजेंद्र श्रीवास्तव के साथ मिलकर इंदौर अस्पताल भेजा गया। इतनी ठंड में रह रहे दिमाग से विचलित व्यक्ति को उपचार उपचार के लिए हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे कि उसका इलाज हो सके व उसकी दिमागी हालत ठीक हो सके। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को वापस अपने ग्रह नगर कल्याणपुरा लाकर परिवार को सुपुर्द किया जा सके। इसके लिए हिंदू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह जी भूरिया, जिला महामंत्री कमलेश जी मुझालदा, संगठन मंत्री भारत जी मीणा, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल जी वसुनिया, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष जी वसुनिया, उपाध्यक्ष भगवान जी भूरिया एवं हिंदू युवा जनजाति के अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर दिमाग से विचलित व्यक्ति को इंदौर उपचार के लिए पहुंचाने में अपना विशेष सहयोग दिया।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..