Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा रिपोर्टर

राधौगढ़। राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा प्रत्यासियों के कांग्रेस का दामन थामने को लेकर भ्रामक प्रचार प्रसार किया गया। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने खंडन किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जो खबर फैलाई जा रही हे की भाजपा प्रत्यासियों द्वारा पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा वह पूर्णता गलत हे। उन्होंने खंडन करते कहा की मोर्चा अध्यक्ष दिलावर खान एवं वार्ड 1 से जिन्होंने कांग्रेस का दामन थामा उक्त दोनों को भाजपा ने प्रत्यासी नही बनाया हे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि आगामी राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व एवं राधौगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कांग्रेस के प्रत्यासियों की घोषणा से पहले बाजी मारते हुए भाजपा ने अपने 24 के 24 प्रत्यासियों की घोषणा कर संगठन मजबूती का संदेश दिया। इससे कांग्रेस बौखलाई हुई हे। पार्टी ने वार्ड 1 से भगवान दयाल कोरी एवं वार्ड 3 से प्रज्ञा सुनील प्रजापति को अधिकृत भाजपा प्रत्यासी बनाया है। इसके बाबजूद कांग्रेस द्वारा सोशल मिडिया एवं प्रिंट मीडिया पर वार्ड 3 से दिलावर खान एवं वार्ड 1 से बुद्दालाल बुनकर को भाजपा प्रत्याशी बताकर गलत प्रचार प्रसार किया गया। श्री सिकरवार ने कहा की राधौगढ़ नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने इन दोनो को टिकट नहीं दिया और वह दोनो ने कांग्रेस का दामन थामा। जबकि दिलावर खान को भाजपा ने 3 साल पहले ही पार्टी से बाहर कर चुकी है। मोर्चा अध्यक्ष रहे दिलावर ने एन आर सी एवं सी ए ए कानून का विरोध करते हुए भाजपा से सोशल मिडिया के माध्यम से मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया। जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा की राधौगढ़ नगरपालिका चुनाव में भाजपा की इतिहासिक जीत होगी और हमारे ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतकर आयेंगे और अध्यक्ष भी हम भाजपा का बनाएंगे।