बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर




परासिया उमरेठ में सोमवार को सर्वदलीय गोंड समाज महासभा ब्लॉक परासिया के सदस्यों ने भारी संख्या में पुलिस थाना उमरेठ सहित तहसील कार्यालय उमरेठ पहुंचकर ज्ञापन प्रस्तुत करते हुये विगत 31 दिसंबर 2022 एवं 1 जनवरी 2023 को पुलिस थाना उमरेठ अंतर्गत आरोपीयों के द्वारा घटित जघन्य अपराध नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए मोरडोंगरी मार्ग पर मुख्यमंत्री हाट बाजार से पुलिस थाना एवं तहसील कार्यालय तक रैली निकाल कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात उमरेठ थाना प्रभारी एवं तहसीलदार के हस्ते महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आदिवासी नाबालिग गैंग रेप से पीड़ित बच्ची के परिवार के सदस्यों को नियमानुसार मुआवजा राशि 10 लाख रुपये एवं 10 एकड़ भूमि प्रदान किये जाने आरोपी आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कर मृत्यु दंड अथवा आजीवन कारावास की सजा दिये जाने आरोपियों के अतिक्रमण में बने मकान पर बुलडोजर चलाकर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराये जाने आदिवासी महिलाओं एवं बालिकाओं को बहला फुसलाकर धर्मान्तरण पर रोक लगाने और उनका आरक्षण रद्द कराने आदिवासी महिलाओं एवं बालिकाओं पर इस प्रकार के कुकृत्य की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो जिस हेतु कठोर कानून बनाया जाकर उनका तत्काल प्रभाव में लाया जाने की प्रमुख मांगे रखी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है