Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया में मेहरा डेहरिया समाज की हुई बैठक महापंचायत के आयोजन की रूप रेखा तैयार करने परासिया शिव मंदिर में मेहरा डेहरिया समाज समिति परासिया की बैठक आयोजित की गई । बैठक में समिति अध्यक्ष मनमोहन डेहरिया दयानंद डेहरिया शिव नारायण बलदास सीताराम डेहरिया राधेलाल एव अनिल डेहरिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए।बैठक में मेहरा समाज के अंतर्गत आने वाली सभी छः उपजातियों को एक मंच में लाने महापंचायत का उद्देश्य है। मेहरा समाज के अंतर्गत डेहरिया पठारिया झारिया नुनाहरिया गढ़वाल और शहपुरिया उपजातिया सम्मलित है अभी इनमें तीन और उपजातियो को जोड़ने का प्रयास जारी है जिसमे बोनिया कोसरे और महार शामिल है। जो संविधान की क्रम संख्या 36 के अंतर्गत स्थाई जाती प्रमाणपत्र प्राप्त करते है। मेहरा महासंघ के अध्यक्ष बलदास डेहरिया ने बताया कि समाज की अभी उपजातियो को जोड़कर समाज को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा ।जानकारी अनुसार परासिया विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।चुनावी वर्ष में परासिया विधानसभा में महापंचायत का आयोजन अपनी दावेदारी सुनिश्चित करेगा। हरि नारायण डेहरिया के बाद समाज का व्यक्ति विधायक के रूप में परासिया को नही मिला है।