एस डी ओ पी नम्रता सोंधिया कर रही मामले की तहकीकात ✍🏻

बैतूल – आमला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई युवक का शव उसके घर के पास ही सड़क पर पड़ा मिला है

पुलिस को हत्या की सूचना मिलने घटना स्थल पर पँहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पंहुचाया |
घटना आमला बोडखी क्षेत्र के मोरडोंगरी गांव की है जंहा बुधवार की सुबह एक युवक की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई | मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि सुबह 6 बजे मोरडोंगरी निवासी रूपलाल पिट भड्डू उइकड उम्र 35 का शव सड़क पर मिला था सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पँहुचा था | ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मृतक रूपलाल शराब के नशे में उसके घर पँहुचा था और सुबह उसका शव मिला है |
एसडीओपी के बताए अनुसार युवक रूपलाल की हत्या धारधार हथियार से की गई है युवक की हत्या कंही और कि गई और उसे बोरी में भरकर घसीटते हुए सड़क पर लाकर डाल दिया गया था | मृतक के दाहिने कान पर चोट के निशान और पीठ पर घसीटने के निशान मिले है घटना स्थल के पास ही पुलिस को एक बोरी भी पड़ी मिली जिस पर खून लगा हुआ है पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है ।
न्यूज़ 24 x 7 इंडिया के लिए।
योगेश गुप्ता जिला ब्युरो 8305413100

More Stories
*देवगढ़ में आबकारी दल की कार्यवाही, देशी विदेशी मदिरा सहित महुआ शराब बरामद*
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.