लोकेशन /सागर
दिनांक 10/01/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


स्लंग/ सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) और तहसीलदारों को निर्देष दिए कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत दर्ज प्रकरणों का शींध्रता से निराकरण करें। इसी तरह उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में धारणधिकार के प्रकरणों में तत्परता कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद सीईओ और नगरीय क्षेत्रों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि शिविर लगाकर धारणाधिकार के प्रकरणों का निराकरण कराये।
कलेक्टर दीपक आर्य कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला , डिप्टी कलेक्टर शशि मिश्रा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद सीईओ और नगर पालिकाओं तथा नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुडे हुए थे।
सागर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना के तहत आवासहीनों को दिए जाने वाले पटटे के संबंध में दर्ज प्रकरणों की तहसील वार समीक्षा की और अधिकारियों से योजना की प्रगति के संबंध में व्यौरा प्राप्त किया। उन्होंने इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में धारणाधिकार के अंतर्गत प्रकरणों की अनुविभागीय अधिकारियों से निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि षिविर लगाकर धारणाधिकार के प्रकरणों का निराकरण करें। कलेक्टर ने संबंल योजना 2.0 के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए कि संबंल योजना में आए आवेदनों का शीध्रता से निराकरण करें।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत में राशन दुकान बनाई जाना है। इसके लिए सडक किनारे या उपयुक्त स्थान पर चार हजार वर्ग फुट जमीन चिन्हित करें। जिला आपूर्ति अधिकारी ने टीएल बैठक में राशन दुकानों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की जरूरत बताई थी। दुकाने पीपीपी मोड में हांगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग में रिक्त पदों की जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में भेजे, जिससे अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में कार्यवाही की जा सकें।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना में हितग्राहियों के भुगतान समय पर हो। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से कहा कि मनरेगा योजना में मजदूरों का भुगतान लंबित न रहे। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसीनगर में 11 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन करें

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।