लोकेशन / सागर
दिनांक 10/01/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

स्लंग/ राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे। युवा दिवस पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं, पंचायतों, आश्रम शालाओं में प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत, वन्देमातरम तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन भी होगा। तत्पश्चात सूर्य नमस्कार या प्राणायाम पूर्व की भांति रेडियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के रिकार्डेड संदेश प्रसारित कर कार्यक्रम किए जाएंगे। सूर्य नमस्कार का आयोजन समस्त शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर किया जाएगा। वहीं जिन शिक्षण संस्थाओं में मैदान नहीं है वे अपने विद्यार्थियों के लिए निकटतम संस्था या मैदान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।