महेंद्र चौहान रिपोर्टर




जी हां कपास का विस्फोट तो हुआ है किंतु बेचने और खरीदने के लिए हुआ है क्योंकि आज देखा जाए तो पारा नगर में हर गली चौराहे पर कपास बेचने और खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। जिससे कि यातायात भी प्रभावित हुआ किंतु पारा नगर की पुलिस की सजगता से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना यातायात के लिए नहीं करना पड़ा। यहां के नवीन चौकी प्रभारी नरेंद्र राठौर द्वारा यातायात व्यवस्था इतनी अच्छी की गई थी कि, जिससे कि यातायात में लोगों को ज्यादा दिक्कतें नहीं आई। आज अचानक भाव बढ़ने के कारण लोगों ने इतने समय से रोका हुआ कपास बेचने के लिए आज दुकानों पर लेकर आए ।जिसके कारण व्यापारियों और किसानों में एक उत्सुकता बनी रही। वैसे तो कपास का भाव पहले 8500 रहा था। जिसके बाद अचानक घटकर 7200- 7300 तक चल रहा था। जिसके कारण किसान अपना कपास नहीं भेज रहे थे। किंतु आज 7800 और ₹7900 का भाव होने के कारण किसानों ने अपना स्टोर किया हुआ कपास पारा नगर में बेचने आए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है