मोहन शर्मा रिपोटेर


गुना। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा 12 जनवरी से 31 जनवरी तक ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हे। इसी के अंतर्गत आज युवा मोर्चा गुना द्वारा लक्ष्मी गंज गुना से युवा भारत दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम पारिक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अरूण चतुर्वेदी, संजय देशमुख, नीरज निगम, युवा प्रदेश मंत्री मोनू रघुवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा एवं आम नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है