Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

त्रिदेव समन्वयक के साथ मैदान में उतरी भाजपा राधौगढ़ चुनाव में : श्री कोठारी

राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव की अति महत्पूर्ण बैठक हुई संपन्न


मोहन शर्मा रिपोटेर

गुना। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हे और हमको राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव में 24 वार्डों में से 20 वार्डों पर भाजपा के प्रत्यासियों को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार हमको बनाना हे। यह तभी संभव होगा जब हमारी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस चुनाव में प्राण पन से जुट जाएंगे। इस चुनाव में संगठन द्वारा रचना बनाते हुए त्रिदेव समन्वयक बनाए गए हे। जिसमें हर वार्ड के चुनाव संचालक, प्रभारी एवं वरिष्ठ समन्वयक के साथ त्रिदेव की टोली बनाई गई हे यह अपने अपने वार्ड में जाकर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की जन हितैषी योजनाओं को लेकर हर मतदाता के घर घर दस्तक दे। और सरकार द्वारा प्राप्त हितग्राहियों को याद दिलाएं की जिस योजना का लाभ आपने लिया है वह भाजपा सरकार के द्वारा आपको मिला हे। आप सभी इस नगर पालिका चुनाव में भाजपा को मतदान कर कमल खिलाएं और शिवराज सरकार ब मोदी सरकार के हाथ मजबूत करे। राधौगढ़ नगर पालिका का चुनाव सामान्य चुनाव नही हे इस चुनाव से हम आने वाला 2023 के गुना जिले की चारो विधान सभा को प्रभावित करेंगे उक्त बात आज भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राहुल कोठारी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर एक अति महत्वपूर्ण जिला बैठक स्थानीय होटल राजपूताना राधौगढ़ में संपन्न हुई। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव प्रभारी अमर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ मंचासीन रहे। पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा की इस बार राधौगढ़ किला फतेह करना हे सभी के प्रायसों से हम सफलता हासिल करेंगे। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की जनहितेशी योजनाओं को लेकर घर घर जाएं हमारी दोनो सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर हर वर्ग की चिंता कर रही हे।
बैठक को अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा संबोधित कर राधौगढ़ चुनाव जीतकर इतिहास रचने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गिरिराज भार्गव ने किया ब आभार उपाध्यक्ष पवन जैन ने माना बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी सहित राधौगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ जन मोजूद रह