Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की शिकायत पर जिला औषधि प्रशासन की कार्यवाही

*दवाईयों की एम.आर.पी. चैक करने के उपरांत ही करें भुगतान*

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी द्वारा लिखे कलेक्टर को प्राप्त शिकायती आवेदन के आधार पर जिला औषधि प्रशासन अमला डॉ. आकांक्षा गरूड़ एवं निधि श्रीवास्तव, नापतौल निरीक्षक भिण्ड ने संयुक्त रूप से तहसील लहार कस्बा पर कार्यवाही की। दोनों महिला अधिकारियों ने प्राप्त शिकायत की पुष्टि करने के लिये एक व्यक्ति को दुकान पर भेजकर सेनेटाईजर के दाम पुछवाए जोकि लेबल पर अंकित एम.आर.पी. से अधिक पाये गये।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुये कहा कि किसी भी मेडीकल स्टोर पर दवाईयॉं खरीदते समय एम.आर.पी. चैक करने के उपरांत ही दवाओं का भुगतान करें। औषधि निरीक्षक द्वारा मैसर्स बालाजी मेडीकल एजेन्सी, कुशवाह मेडीकल स्टोर,राठौर मेडीकल स्टोर, शुभ सेल्स एण्ड मेडीकल एजेन्सी, अंकुर मेडीकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान औषधियों की गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुये तीन औषधियों के नमूने जॉच हेतु लिए गये, जिन्हें ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी भोपाल भेजा जायेगा। लहार कस्बा क्षेत्र में निरीक्षण की भनक लगते ही मैसर्स शिवानी मेडीकल एजेन्सी एवं गोवर्धन मेडीकल स्टोर के संचालक दुकान बंद करके भाग गये तत्सम्बंध में उनसे भी इस सम्बंध में स्पष्टीकरण संतोष जनक जबाव न आने की दशा में इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। नापतौल निरीक्षक श्रीमती निधि श्रीवास्तव के द्वारा शुभ सेल्स एण्ड मेडीकल एजेन्सी एवं जनरल स्टोर पर मास्क की पैकिंग व सेनेटाइजर पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2000 की धारा 18 (1) के अनुरूप घोषणा न होने पर प्रकरण दर्ज किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजीत मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना संक्रमण के संकटकालीन में स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी सजगता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा है। शिकायती आधार पर अमले द्वारा संयुक्त कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। जिससे हो रही लापरवाहियों पर अंकुश लगाया जा सके।

लहार से

मोनू उपाध्याय रिपोर्टर
मोनू उपाध्याय रिपोर्टर
मोनू उपाध्याय की रिपोर्ट