महेंद्र चौहान रिपोर्टर




श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी बब्बू दास जी महाराज,( वैरागी) ने धर्म नगरी पारा में सभी धर्म प्रेमी भक्तों को 15 जनवरी शुक्रवार के दिन प्रातः 11:00 यज्ञ एवं पूर्णाहुति 12:00 बजे साथ ही महाआरती एवं चूरमा भोग की प्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी हिंदू धर्म प्रेमी जनो को सादर आमंत्रित किया है। एवं धर्म लाभ लेने के लिए आग्रह किया है। धर्म नगरी पारा के श्री राम मंदिर पर 15 जनवरी को श्री राम मंदिर पर यज्ञ और सवामण चूरमा प्रसादी का धार्मिक कार्यक्रम रखा गया है। अतः आप सादर आमंत्रित हैं। एवं अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए, यज्ञ व पूर्णाहुति का लाभ लेवे, निवेदक श्री राम मंदिर सेवक बब्बू दास जी महाराज पारा नगर।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…