Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज दिनांक 15 जनवरी 2023 को तहसील अटेर के ग्राम पंचायत दुल्हागन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बौरेश्वर धाम में हुआ सम्पन्न।

बाल किशोर मिश्रा रिपोर्टर

न्यूज 24×7 इंडिया अटेर भिण्ड

जिसमें सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बौरेश्वर धाम ग्राम दूल्हागन में किया गया इस दौरान सांसद श्रीमती संध्या राय, कलेक्टर डॉ श्री सतीश कुमार एस,एपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री जेके जैन,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया, काॅपरेटिव बैंक पूर्व चेयरमैन श्री के पी सिंह, एसडीएम अटेर उदय सिंह सिकरवार,जनपद सीईओ राजभर पटेल,एसडीओपी लाहर, एसडीओपी अटेर,एवं सुरपुरा और अटेर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यक्रम आयोजन निकाय जनपद पंचायत अटेर से जनपद सीईओ सहित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिवों सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
जिसमें 27 वर कन्याओं के विवाह और 5 वर कन्याऔं के निकाह सम्पन्न हुए। जहां मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक वर कन्या को ₹38000 का सामान ₹11000 का नगद चेक और ₹6000 चांदी के जेवर प्रदान किए।
इसके अलावा जनपद अध्यक्ष अटेर प्रतिनिधि श्री विकास शर्मा जी द्वारा प्रत्येक वर कन्या जोड़े को एक स्टील की टंकी कन्यादान स्वरूप भेंट की।
वहीं शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा संस्थान कोषड़ के समिति के अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश प्रजापति, सचिव जगदीश प्रजापति एवं उनके सहयोगियों द्वारा बर कन्याओं को समिति की तरफ से एक स्टील की तमारी एक बजाज कंपनी की प्रेस कन्या के लिए साड़ी भर के लिए सूट और ₹500 प्रत्येक वर कन्या को कन्यादान स्वरूप भेंट किए।