मुकेश अम्बे रिपोर्टर



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत भीलखेड़ा के मिडिल स्कूल में ग्रामीणों, बच्चों ,वृद्धो के बीच हुआ, यातायात जागरूकता, विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मकर संक्राति के उपलक्ष मे ड्रीम ब्यूटी पार्लर के किशन श्रीवास के द्वारा निशुल्क हेयर कट की गई तथा समस्त ग्रामीण बच्चो को पतंग वितरित की गई। पैरालीगल वालंटियर श्रीमती अनीता चोयल के द्वारा बच्चों, ग्रामीणों को कानूनी संबंधी जानकारी दी गई। यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमो की जानकारी देकर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के बारे मे बताया।चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा 100 डायल, विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है