बाल किशोर मिश्रा रिपोर्टर






वन है तो जीवन है इस उद्देश्य के साथ भिण्ड सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाले अटेर वन रैंज (चौंकी) पर अनुभूति ईको कैंप का आयोजन किया गया वन विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति ईको कैंप में शासकीय गुरु बशिष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवासा, स्वामी विवेकानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरपुरा, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्यारीपुरा, शासकीय बालक छात्रावास अटेर के स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें जवासा स्कूल की छात्राओं ने एक गीत प्रस्तुत किया और वन विभाग द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को चंबल नदी अटेर भदावर किला सहित वनों के पारिस्थितिक तंत्र और वन्य जीव जंतुओं की जानकारी दी गई। वहीं छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से वन्यजीव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में जवासा स्कूल की छात्रायें विजेता रही। जिसमें क्रमशः खुसी शर्मा पृथम,संगम यादव द्वतीय,स्नेहलता ने त्रतीय, स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएफओ श्री मोहम्मद माज शामिल हुए।
कार्यक्रम के प्रशिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त एसडीओ श्री बीके शर्मा एवं एसडीओ श्री राठौर जी ने स्कूली छात्र छात्राओं को वन्य जीव जंतुओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी एसडीओ श्री बहादुर सिंह, रेंजर श्री सत्येंद्र सिंह सिकरवार ,भूप सिंह तोमर,संजू सिंह, रवि, अनिल, अरविंद, अनीता भदोरिया,सहित अन्य वन कर्मियों का योगदान रहा।

More Stories
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*