मुकेश अम्बे रिपोर्टर


आज दिनांक 16/01/2023 को कॉविड 19 वैक्सीनेशन के दो वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश वालंट्री हैल्थ एसोसिएशन द्वारा JSI के सहयोग से MRITE परियोजना अंतर्गत स्वास्थ विभाग के सहयोग से बड़वानी जिले में करीब 14 कोविड़ 19 टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए जिसमे टीकाकरण से छूटे लोगो का कोविड टीकाकरण किया गया साथ साथ पाटी ब्लॉक के बूंदी ग्राम के एकलव्य आवासीय विद्यालय में टीकाकरण शिविर साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम एवम् ग्रामीणों के साथ संवाद का आयोजन किया गया जिसमे जिला टीकाकरण अधिकारी डा अतुल राठौड़ के द्वारा विद्यालय के बच्चो और ग्रामीणों के मन में कोवीड 19 के संबध में व्याप्त शंकाओं का समाधान भी किया एवम् बच्चो को अपने आस पड़ोस एवम् परिवार को भी कोविड टीकाकरण के संबध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ग्राम पंचायत बूंदी के द्वारा ग्राम में कार्यरत आशा कार्यकर्ता Anm और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का भी शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया । सस्था के जिला समन्वयक श्री प्रितम भरसाकले के द्वारा कोविड 19 टीकाकरण में समुदाय की भागीदारी के बारे में बताया गया कार्यक्रम में विद्यालय के श्री सुल्या सर,शिक्षिका यादव मैडम संस्था ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री राजेन्द्र गहलोत और सचिन कुमरावत एवम क्लस्टर कोऑर्डिनेटर रूपेश व्यास और नम्रता रावत ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री दिनेश जी और नानूराम धनगर उपस्थित रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है