एवं अन्य अधिकारियों के सहयोग से कपिल जाएगा इजिप्त
किरण रांका रिपोर्टर

▪︎कलेक्टर के अनुरोध पर कपिल के लिए 10 मिनिट में एकत्रित हुई दो लाख रूपये की राशि
▪︎अधिकारियों के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेगा कपिल परमार
सीहोर नगर के अन्तर्राष्ट्रीय पेरा ओलंपिक खिलाड़ी कपिल परमार को इजिप्त में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने जाना था। लेकिन कपिल के पास इतने रूपये नहीं थे की वे इजिप्त जा पाते। उनके परविार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कपिल चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। कपिल ने कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह से भेंट कर इस अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अर्थिक सहयोग के लिए निवेदन किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने कपिल परमार को इस अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दो लाख रूपये का सहयोग करने का वादा किया। कलेक्टर श्री सिंह ने आज टीएल बैठक में सभी अधिकारियों से शहर के खिलाड़ी कपिल परमार को आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री सिंह के अनुरोध पर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपनी स्वेच्छानुसार सहयोग राशि तुरन्त प्रदान की और 10 मिनिट में दो लाख रूपये नगद एकत्रित कर कपिल को प्रदान किये गये है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने स्वयं पॉंच हजार एक सौ रूपये की सहयोग राशि कपिल को प्रदान की। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने दो लाख रूपये नगद राशि कपिल को प्रदान करते हुए उन्हें इजिप्त में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी। कपिल ने इस सहयोग के लिए कलेक्टर एवं अन्य सभी अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि नगर के अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी कपिल परमार ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय टूनामेंट में भाग लेकर अपने जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2019 में कपिल ने इंग्लैंड में आयोजित का कॉमनवेलथ चेमपियनशिप में गोल्ड मेडल और वर्ष 2022 में टोक्यो में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ओपन टूनामेंटल में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलवा कजाकिस्तान में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स नूरसुल्तान प्रतियोगिता में ब्रांज मेंडल जीता था। कपिल ने वर्ष 2018, 2019, 2021 और फिर 2022 में आयोजित सीनियर नेशनल चैपियन शीप में गोड मेडल जीत चुके है।
More Stories
मुखबिर की सुचना पर नवागत थाना प्रभारी को मिली बड़ी सफलता थाना राजोद श्रेत्र में बड़े समय से हो रही बाईक चोरी में बड़ी सफलता हाथ लगी आरोपी गिरफ्तार*
महिलाओं को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाना चाहिए – भावना साहू
कलेक्टर ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों का दौरा किया एवं प्रभावित कृषकों को मुआवजे हेतु त्वरित सर्वे कराने के निर्देश