Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नवोदय विद्यालय चुरहट (सर्रा ) के आठवी के छात्र फासी लगा कर आत्म हत्या करने पर प्रजापति युवा संघ जिला सतना ने सौपा ज्ञापन —

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

प्रजापति युवा संघ जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य सुदामा प्रजापति ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट ( सर्रा ) जिला सीधी के आठवीं में अध्ययनरत छात्र अमित प्रजापति उम्र 14 वर्ष ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या 2 जनवरी 2023 को कर लिया था सुसाइड नोट में लिखा था कि अजीत पांडे शिक्षक मुझको गंदी गंदी गाली देता था बहुत प्रताड़ित करता था इसलिए मैं अपनी जान गवा रहा हूं पापा मुझे माफ करना और अजीत पांडे को पुलिस को पकड़ा देना इसी को लेकर प्रजापति युवा संघ जिला सतना ने आज कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा है कि अजीत पांण्डेय शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार कराया जाए और गरीब परिवार पिता आल्हा प्रजापति निवासी ग्राम परखुरी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी को शासन आर्थिक सहायता प्रदान करें और शासकीय सेवा में पिता को नौकरी प्रदान करें इसी को लेकर प्रजापति युवा संघ ने शासन से आग्रह किया है कि अगर तत्काल अजीत पांण्डेय शिक्षक नवोदय विद्यालय चुरहट जिला सीधी को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जाता तो पूरे मध्यप्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से सुदामा प्रजापति , अजय सोनी ए के एस यूनिवर्सिटी डायरेक्टर , पूर्व पार्षद महेंद्र वर्धन , आर सी विश्वकर्मा , उपाध्यक्ष रंजीत प्रजापति,जनपद सदस्य अमदरी , भगवानदीन प्रजापति . दिनेश प्रजापति ,राकेश ,शिवराम , मनोज, रामचरण ,जगन्नाथ , कल्लू चक्रवर्ती , सुरेश .राजकुमार , मनीश’ प्रमोद ,मोहित,करण ,सोनू ,ध्रुव ,अजय ,अमित , रुद्र ,शारदा ,अजय ,विशाल , आनंद ,विपिन ,सुधीर , हिमांशु , सागर , अरुण , महेश,भगवानदीन , सुरेश , मनोज , रविशंकर ,प्रमोद ,कृष्ण, आदि उपस्थि रहे ।