Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा/रहटगाॅव- अंधेरीखेड़ा में अवैध उत्खनन की शिकायतों की जांच करेगी समिति- कलेक्टर ऋषि गर्ग

रहटगांव तहसील के गांव अंधेरीखेड़ा में प्रकाश एस्फाल्टिंग एण्ड टोल हाईवे लिमिटेड अर्थात ‘‘पाथ’’ कम्पनी के विरूद्ध ग्राम अंधेरीखेड़ा में अवैध उत्खनन संबंधी प्राप्त शिकायतों की जांच के लिये कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने समिति का गठन किया है। अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने बताया कि इस समिति के अध्यक्ष रहटगांव के तहसीलदार होंगे तथा सदस्य के रूप में सोडलपुर के राजस्व निरीक्षक तथा संबंधित हल्के के पटवारी को शामिल किया गया है।

यह समिति पाथ कम्पनी को दी गई उत्खनन संबंधी अनुमतियों और किये गये उत्खनन की विस्तृत जांच कर 5 दिवस में रिपोर्ट सौंपेगी। यदि अनुमति में दी गई शर्तों का पाथ कम्पनी ने उत्खनन के दौरान उल्लंघन किया है तो इसकी विस्तृत रिपोर्ट पंचनामा, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सहित यह समिति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने बताया कि पाथ कम्पनी को साधारण मिट्टी उत्खनन व परिवहन के लिये अस्थाई अनुज्ञा जारी की गई है।

अंधेरीखेड़ा ग्राम में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर जिले के कई अखबारों व मीडिया चैनलों ने खबरें प्रकाशित की थी। जिस पर तत्काल जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेकर जांच समिति गठित की है।  आगामी 5 दिवस में जांच समिति ग्राम अंधेरी खेड़ा में छा रहे अवैध उत्खनन रूपी अंधकार पर प्रकाश डाल पाएगी या नहीं देखना होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍