
रहटगांव-मध्य प्रदेश सरकार का आनंद संस्थान भोपाल के तत्वाधान में आनंद साइकिल यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत रहटगांव में सोमवार को किया गया। जिसमें आनंद संस्थान भोपाल से डॉक्टर के पी तिवारी जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयकअनुपम भारद्वाज, आनंदम मास्टर ट्रेनर सतीश शुक्ला ,मुकेश शर्मा और आनंदम सहयोगी ग्राम पंचायत रहटगांव नजरपुरा और मोहनपुर में आनंद उत्सव के 14 जनवरी से 28 जनवरी तक विभिन्न खेलों के माध्यम से आयोजित होने जा रहा है उसके संदेश देने के लिए यात्रा का कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें विभिन्न मार्गों से होते हुए आनंद उत्सव का संदेश ग्रामीण जन के पास तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव रामकृष्ण कुशवाह एवं वीरेंद्र पालीवाल ,गुलाब रामटेक जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि राजेन्द्र कलम,संतोष मलाजपुरे, रामप्रसाद काजले सहित अन्य युवाओं का सहयोग रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना