Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने गुरुवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम सोडलपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे और टिमरनी के एसडीएम श्री महेश बडोले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।


सोडलपुर निवासी श्री महेश, रामदीन और तुलाराम ने सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर बताया कि बिजली का बिल बहुत अधिक आ रहा है, जिस पर उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को शनिवार को एक विशेष शिविर लगाकर सोडलपुर के ग्रामीणों के बिजली बिलों में सुधार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की, क्योंकि रोड के दोनों और स्कूल हैं और सड़क दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए । ग्रामीणों ने सोडलपुर से मनिया खेड़ी के बीच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के आसपास नाली निर्माण की मांग की, जिस पर उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों को नाली निर्माण के लिए कहा।
सोड़लपुर निवासी विधवा महिला श्रीमती सीमा पवार ने चौपाल में बताया कि उसकी विधवा पेंशन की राशि में से आवास लोन की किस्त काटी जा रही है, जिससे उसके दो बच्चों का पालन पोषण कठिन हो रहा है। जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशन की राशि से आवास लोन की राशि ना काटी जाए। क्योंकि पेंशन, परिवार के पालन पोषण के लिए दी जाती है। सोडलपुर निवासी दिव्यांग रामभरोसे ने ट्राईसाईकिल की मांग की जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को ट्राई साइकिल दिलाने के निर्देश दिये।


चौपाल में ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए
इस दौरान सीईओ श्री सिसोनिया ने 13 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र, 3 हितग्राहियों को फौती नामांतरण तथा 1 हितग्राही को रजिस्ट्री नामांतरण प्रमाण-पत्र वितरित किये। सीईओ श्री सिसोनिया ने सोडलपुर  को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किये। उन्होने इस दौरान विनोद नानकराम गुर्जर, रविशंकर भागीरथ व दिनेशचन्द्र बेनीप्रसाद को फौती नामांतरण प्रमाण-पत्र तथा द्वारकाप्रसाद प्रेमनारायण को रजिस्ट्री । इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी बालिका कुमारी तन्वी भाटी को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍