एस पाटीदार रिपोर्टर

नगर के प्रतिष्ठित कवि-कहानीकार गोविंद सेन को जयपुर में ‘जयपुर साहित्य सम्मान-2022’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके ग़ज़ल संग्रह ‘देखा सा मंजर’ के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि गोविंद सेन विगत चालीस वर्षों से लिख रहे हैं। इनकी रचनाएँ देश-विदेश की सुप्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में छपती रही हैं। इनकी गद्य-पद्य की 14 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। श्री सेन को अखिल निमाड़ परिषद् के महासचिव राम शर्मा ‘परिंदा,’अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महासचिव विश्वदीप मिश्रा, डॉ. कविता शर्मा, शंकर लाल गेहलोत, शिवलाल मालवीय और समस्त साहित्यकारों ने बधाई दी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*