जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन



मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ
मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन
मध्य प्रदेश ग्राहक स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन
विद्युत आउट सोर्स परिषद भोपाल एवं विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन।
संगठनों द्वारा पूर्व से किए जा रहे कार्य बहिष्कार जिसे मुख्य सचिव ऊर्जा से सकारात्मक निराकरण के आश्वासन के बाद 5 जनवरी 2023 को 15 दिन के लिए स्थगित किया गया था पर वार्ता सफलतापूर्वक पूर्ण ना होने की स्थिति में पुनः 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार
कर्मचारियों की संयुक्त पाच मांगे निम्नानुसार है
(1) विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का विभागीय पॉलिसी बनाकर संविलियन एवं वेतन वृद्धि करते हुए 20 लाख का दुर्घटना बीमा करवाया जाए।
(2) विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमितीकरण भाजपा जन संकल्प 2013 के अनुसार तत्काल किया जाए।
(3) विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत सभी वर्गों के कर्मियों के लंबित फ्रेश बेनिफिट का भुगतान किया जाए साथ ही अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम पॉलिसी लागू की जाए।
(4) विभिन्न विद्युत कंपनियों में कार्यरत सभी वर्गों के कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए कंपनी में नियुक्त अभियंताओ के लिए सातवें वेतनमान में परिलक्षित 03* पे मैट्रिक्स को विलोपित किया जाए।
(5) विभिन्न विद्युत कंपनियों के पेंशनरों के पेंशन का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से किया जाए एवं राज्य सरकार के पेंशनरों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं राहत दिया जाए इसके साथ-साथ विद्युत कंपनियों में कार्यरत सभी कर्मियों के लिए नवीन पेंशन योजना की पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*