माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखित एग्जाम वॉरियर्स पर आधारित खंड स्तरीय पेंटिंग एवं एवं आर्ट प्रतियोगिता एवं कैरियर मेला का आयोजन
दिनांक 21 जनवरी 2023 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री ओ पी एस भदौरिया जी मंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया तथा उनके द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गए रिया बरेटा कक्षा नौ की छात्रा को प्रथम पुरस्कार कोमल राठोर कक्षा नौ की छात्रा को द्वितीय पुरस्कार तथा हाई स्कूल में गांव के विद्यार्थी शिवम बंसल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया कैरियर मेला कार्यक्रम में श्री नरेंद्र भदोरिया डायरेक्टर समीक्षा इंस्टीट्यूट ग्वालियर के द्वारा हेल्थ केयर के लिए श्री मनीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी मेहगांव द्वारा तथा ब्यूटी वैलनेस के लिए श्रीमती वैशाली अरोड़ा के द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को इससे संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई माननीय मंत्री जी के साथ साथ इस अवसर पर श्री दिनेश भदौरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी मेहगांव श्री अनिल दिवाकर बीआरसीसी मेहगांव श्री अरविंद भदोरिया पूर्व बीआरसीसी में गांव तथा संस्था के प्राचार्य श्री महेंद्र कुमार दांतरे के साथ श्री उपेंद्र भदौरिया श्री सुभाष तिवारी श्री पीके श्रीवास्तव श्री प्रीति गोयल श्री अकरम खान आदि व्याख्याता एवं शिक्षक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है