
हरदा – दो दिवस में गिरफ्तारी न होने पर फरार आरोपी धर्मेन्द्र पटेल की सम्पत्ति होगी कुर्क

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि थाना टिमरनी के अपराध कमांक 13/23 एससी/एसटी एक्ट के फरार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धरमू पटेल पिता मोहन पटेल निवासी देवास हाल मुकाम हरदा जो कि घटना दिनांक से फरार है, की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित की गई है। आरोपी को शीघ्र ही 2 दिवस के अंदर गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि यदि आरोपी की 2 दिवस में गिरफ्तारी नहीं होती है तो आरोपी की सम्पत्ति की उद्घोषणा कर कुर्की के लिये न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी