
हरदा/रहटगाॅव -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड रहटगांव में आयोजित हुआ विशाल पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड रहटगांव द्वारा रविवार को भव्य पथ संचलन निकाला गया । प्रार्थना के पश्चात संचलन आरंभ किया गया। स्थानीय एल एन पालीवाल हाई स्कूल प्रांगण से स्वयंसेवक घोष के साथ भगवा ध्वज लेकर निकले संघ की गणवेश पहन अनुशासन का पालन करते हुए नन्हे नन्हे स्वयंसेवको ने भी कदमताल की।

संचलन में स्वयंसेवक कदम ताल के साथ चल रहे थे। स्थानीय आदर्श कॉलोनी, राजवाड़ा चौक, गांधी चौक, बस स्टैंड चौक होते हुए ग्राम नजरपुरा मुख्य मार्ग होते हुए संचलन निकाला गया।

वहीं क्षेत्रीय विधायक संजय शाह सहित भाजपा पदधारियों द्धारा बस स्टैंड चौक पर पुष्प वर्षा की एवं ग्रामीणों व्यापारियों ने भी जगह जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन स्वयंसेवक का स्वागत किया गया। पूरा नगर के मुख्य मार्गों में कालोनियों में स्वागत के लिए स्वागत द्वार ,रंगोलियां बनाई गई।

पथ संचलन में ध्वज वाहनी घोष और घोष दंड भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदा पुरम कार्यवाहक आनंद जी मजूमदार, जिला सरसंघ चालक अनिल जी जैन, रहटगांव खंड कार्यवाह सोनू लखेरा सहित आर एस एस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विशाल पथ संचलन मुख्य मार्गो से होते हुए स्थानीय एल एन पालीवाल हाई स्कूल प्रांगण में ही समापन किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन