जगह- जगह पुष्पों से की गई वर्षा।
एस पाटीदार रिपोर्टर



लोकेशन :-मनावर।
सलग :-पाटीदार समाज सदैव राष्ट्र के प्रति अग्रणी रहा है। शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अच्छी सोच के साथ समाज उन्नति करने का कार्य भी कर रहा है ।देश में पाटीदार समाज का इतिहास रहा है -राष्ट्र की सेवा के साथ सामाजिक धार्मिक कार्यों में भी दक्ष रहा है ।नौकरी, व्यवसाय, किसानी कार्य करके रुपयों को बचाकर धार्मिक कार्य में लगा देते हैं और ईश्वर की मूर्तियां मंदिरों में स्थापित कर जनमानस के दर्शन हेतु रखा जाता है। वैदिक ब्राह्मण ,पंडितों ,आचार्यो द्वारा उन मूर्तियों में प्राण भरे जाते हैं, ताकि दर्शन करते ही व्यक्ति का मन बदल जाता है और सामाजिक कार्य के प्रति उत्साहित होता है। ऐसे ही सकल कुलमी पंच पाटीदार समाज जाटपुर जो कि एक छोटा सा गांव है मनावर से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहाॅ पर श्री राम दरबार की झांकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में “जय श्री राम ” घोष के साथ गगनभेदी जयकारे लगाए। शोभायात्रा में आगे बालिकाएं कर रही थी ।
श्रीराम कथा के मुख्य यजमान- मुकेश सपत्निक सुलोचना , जयराम सपत्निक कोमल, हितेंद्र सपत्निक चेनिका, देवदास- सपत्निक सुनीता,जितेन्द्र सपत्निक मधु थे ।
श्री राम कथा वाचिका परम पूजनीया हेमलता जी मुद्गल ने तृतीय दिवस पर शिव पार्वती विवाह संवाद पर अपने विचार प्रकट किए।समिति के ओम भाई पाटीदार, अंबाराम पटेल, अंबाराम-कोरजी पाटीदार, हीरा पकावदिया, कमल मुकाती ,सुरेश भंवरिया, बद्रीलाल, तुलसीराम कसूद आदि का सहयोग रहा ।प्रदीप पाटीदार ने किया। आभार टीकम जी साद पाटीदार ने माना।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी खिलाडी की व्यथा वक्त के साथ हालात भी बदलने की उम्मीद….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरौली में ‘एकीकृत वाडी आधारित कृषि परियोजना’ को मंजूरी पर, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की अनोखी पहल….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली ‘मिशन जिकतूर’ के अंतर्गत छात्रवृत्ति धारक विद्यार्थियों की मुंबई की हवाई यात्रा……