Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंडित प्रदीप मंडलोई आचार्य एवं उनकी टीम द्वारा यज्ञ किया गया।

एस पाटीदार रिपोर्टर

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ग्राम जाटपुर मे श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर परम पूज्या हेमलता जी मुद्गल ने रामायण के प्रसंग मे बताया कि राजा जनक ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए काफी हताश थे। गुरू महर्षि वशिष्ठ की आज्ञा का पालन करते हुए खेल -खेल मे राम ने धनुष की प्रत्यंचा जैसे ही चढ़ाई, धनुष टूट गया ।इसी प्रकार सीता से राम का विवाह हुआ । पंडित बंटी महाराज आचार्य के तत्वाधान में यज्ञ संपन्न हुआ। स्थापित देवताओं का पूजन, फलादिवास, पुष्पादिवास प्रधान देवता का पूजन कर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया ।स्थापित देवताओं एवं प्रधान देवता का भी हवन हुआ।।
सुपर समिति के सदस्य महेंद्र साद ,भगवान पकावदिया, प्रवीण कसूद, विनोद मुकाती, दिनेश पटेल ने पंडितों को हवन की सामग्री जौ,बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, अंगूर, अंजीर, साकल्या,घी,मौसमी फल वितरित कर हवन करवाया गया।
उल्लेखनीय है कि विगत 50 वर्षो से
ग्राम- जाटपुर के पाटीदार समाज के बाशिंदो के माता,पिता एवम पूर्वजो की आंखो मे संजोये गये भव्य श्री राम मंदिर का स्वप्न कडी मेहनत,लगन,अडिग विश्वास एवम तपस्या से परिपूर्ण हुआ। राकेश पटेल,मुकेश पटेल,भगवान मुकाती,पंकज साद ने “रामायण ग्रंथ “का कुमकुम ,अक्षत से पूजन कर पुष्प चढ़ाए गए।