Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

85 स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए 4 किलोमीटर का पथ संचलन निकाला, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

जुलवानिया–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल जुलवानिया का पथ संचलन निकाला गया स्थानीय गायत्री मंदिर बाजार चौक पर दोपहर में पूर्ण गणवेश में 85 स्वयंसेवक उपस्थित हुए जिसमें घोष वाहिनी, शस्त्र वाहिनी दंड वाहिनी शामिल हुई मुख्य शिक्षक महेश बागुल के संकेत पर शाखा लगाई गई जिसके बाद ध्वज प्रणाम और बौद्धिक कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सतीश जी विश्वकर्मा तहसील कार्यवाह एवं अध्यक्षता अखिलेश साहू जिला सहसंयोजक हिंदू जागरण मंच ने की स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों के लिए स्वयंसेवकों को तैयार रखने की जरूरत है जिस प्रकार से देश में लगातार हिंदू समाज के सामने कई प्रकार की चुनौतियां आ रही है जिसके लिए समाज का जन जागरण करने की आवश्यकता है स्वयं सेवकों ने कदमताल करते हुए गायत्री मंदिर से मनकामेश्वर महादेव मंदिर पुराना एबी रोड गायत्री कॉलोनी, खरगोन तिराहे,दुर्गा मंदिर, बस स्टेशन पुराना पंचायत भवन गायत्री मंदिर हलदड रोड, छोटी खरगोन रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा पथ संचलन का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस दौरान शिवराम सोलंकी, तहसील प्रचारक राकेश मराठा सुनील कौशल प्रमोद साहू, विवेक गुप्ता, संजीव गुप्ता शेखर परमार गोलू यादव सानू साहू विजय बडोले शहीद मंडल ग्राम के स्वयंसेवक मौजूद थे