Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि*
भिंड – भाजपा संस्थापक सदस्य राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भारौली रोड स्थित उमंग वाटिका में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे एवं जिला मंत्री तरुण शर्मा ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया सरलता सहजता और संवेदनशीलता की त्रिवेणी थी, उन्होंने पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया, उनके योगदान को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव याद रखेगा। राजमाता विजयराजे सिंधिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का सदैव बढ़ाने का कार्य किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया ने जनसंघ से जुड़कर पूरे देश में गांव गांव गली गली घूम कर जनसंघ को मजबूत करने और खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनकी पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण पूरे देश में भाजपा दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि करने लगी।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल अध्यक्ष टीपू भदोरिया, मंडल महामंत्री संतोष भारौली, वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह नरवरिया, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, युवा नेता पुष्पेंद्र भारौली, युवा नेता हरिकिशन हैरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754