महेंद्र चौहान रिपोर्टर





पारानगर के निवासी वाइट गोल्ड मैन कहे जाने वाले श्री प्रकाश जी राका जो कि सफेद पोशाक के शौकीन होने के कारण अपनी एक अलग ही छाप छोड़ चुके है । जिनको झाबुआ जिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गृह नगर पारा में प्रथम आगमन पर वरिष्ठ कार्यकर्ता माननीय सोनिया गांधी जी, खड़गे जी, राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया। साथ ही पारानगर एवं नगर के आसपास के अन्य कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ताओं ने प्रकाश जी राका का माला पहनाकर व पारानगर में वाहन रैली निकालकर किया भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक वाल सिंह मेडा, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैमता डामोर,रूप सिंह डामोर, जिला महासचिव सलील पठान, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मोहनिया, पूर्व सरपंच व तड़वी ग्राम पंचायत बावड़ी जोगडीया निनामा, आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर वाहन रैली के माध्यम से प्रकाश जी राका के अपने ग्रह नगर पारा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत के साथ कांग्रेस पार्टी ने पारानगर में वाहन रैली के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया ।
पारा से की खास रिपोर्ट ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*