Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में 74वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ.एस.आई. अजीज व महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री प्रहलाद सेन जो कि जून 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले है के द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये वृक्षारोपण, भाषण एवं एन.सी.सी. केडेट्स के द्वारा सुन्दर परेड की गई जिसने सभी का मन मोह लिया। महाविद्यालय के छात्र ताहिर खान के द्वारा एक तेजस्वी भाषण दिया गया जिसे सभी उपस्थितजनों के द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री दीपक सोनी व विधायक प्रतिनिधि श्रीमती भगवती सोनी च महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमे जामुन, आम, पीपल आदि पौधे रोहित किये गये। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अजीज ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सैनानियों की शहादत को नही भूलना चाहिये उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिये तथा जब भी देष की बात आती है हमें अग्रिम पंति में खड़े रहना चाहिये। इस अवसर पर श्री हिमांषु राय श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह हम अपनी आवष्यकताओं की पूर्ति के लिये जितने उत्सुक रहते है वैसी ही उत्सुकता हमारे मन में समाजसेवा की भी होना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ललिता राय श्रीवास्तव ने किया तथा उनके द्वारा कहा गया कि हम सामान्य जनता से देष प्राणों का बलिदान नही मांगता हम छोटे-छोटे कार्य करते हुए भी देष की सेवा कर सकते है जैसे जहां आपको कचरा दिखे उसे तुरंत कचरे के डब्ब में डाले व अनावष्यक रुप से गाड़ी का हार्न न बजाए व अपनी गाड़ी को पार्किंग में ही खड़ा करे ये छोटे-छोटे कार्यो से हमारी भागीदारी भी देष सेवा में हो सकती है।
डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्राउण्ड में कार्यक्रम से पूर्व परेड की जाती है जिसमें महाविद्यालय के एन.सी.सी. केडेट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोषन किया इस अवसर पर श्री प्रवीण प्रजापति, श्री नफीस अहमद, डाॅ. अबेका खरे, डाॅ. बेला सुराणा, श्री एम.के. सक्सेना, श्री राजेष्वर भूतिया, श्री कुलदीप जाटव, श्री मषाहिद खान, कु. रीना चैरसिया, कु. दीक्षा सूर्यवंषी, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री मेहरवान मेवाड़ा, श्री बने सिंह मेवाड़ा, श्री सतेन्द्र सक्सेना, श्री सुमित भूतिया, श्री राहुल प्रजापति, श्री रुपकिषोर शर्मा, श्री विनोद पुष, श्री सुभाष कुमार भाटी आदि उपस्थित रहें।