लोकेशन सागर
दिनांक 28/01/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित सागर आगमन को लेकर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, गौरव सरोटिया, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला ने कजली वन मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में सागर प्रवास पर रहेंगे जिसके मद्देनजर आज अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया ।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान विकास यात्रा एवं संत रविदास जयंती मनाने के लिए सागर आगमन हो रहा है जिसकी तैयारियां आरंभ की जा रही है। इसी परिपेक्ष में आज जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल निरीक्षण किया गया।

More Stories
कायाकल्प अभियान CHC मझौली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का हुआ बाह्य मूल्यांकन
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*