*🌐खबर*
*❇️हम फाउंडेशन भारत में नई नियुक्तियां❗*
*❇️हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता निशिकांत चौधरी ने की घोषणा*
*❇️छिंदवाड़ा इकाई के जिलाध्यक्ष होंगे हिमाचल ठाकुर*
*❇️अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ठाकुर को प्रांत सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी*
*❇️पत्रकार तरुण बत्रा प्रांत प्रचार प्रमुख के पद पर नियुक्त*
*❇️छिंदवाड़ा महिला इकाई की भी घोषणा, अंजना त्रिपाठी अध्यक्ष और श्रद्धा नेमा सचिव होंगी*
*❇️हम फाउंडेशन भारत के जिला महामंत्री बने रहेंगे संजय जैन*
*🌀जबलपुर-

समाज सेवा एवं पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी हम फाउंडेशन भारत की विभिन्न इकाइयों का पुनर्गठन कर लिया गया है। आज इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता निशिकांत चौधरी के द्वारा यहां की गई है। हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष *एडवोकेट निशिकांत चौधरी* के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि छिंदवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में *हिमाचल ठाकुर* अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जबकि इस इकाई के संरक्षक के रूप में *एडवोकेट मुकुल सोनी* को मनोनीत किया गया है। जबकि जिला इकाई में महामंत्री का पद की जिम्मेदारी को देख रहे *संजय जैन* को यथावत रखा गया है। छिंदवाड़ा जिले में महिला इकाई को छिंदवाड़ा संस्कृति के नाम से गठित किया गया है। इसकी अध्यक्ष के रूप में *अंजना त्रिपाठी* को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, यहां पर *श्रद्धा नेमा* इस इकाई की सचिव होंगी। जिला इकाई में इन नियुक्तियों पर महामंत्री *संजय जैन* (पत्रकार) के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष *अधि. निशिकांत चौधरी* के प्रति आभार ज्ञापित किया गया है।
*🌀महाकौशल प्रांत की इकाई में भी नियुक्तियां, सत्येंद्र ठाकुर को प्रांत सेवा प्रमुख और तरुण बत्रा को प्रांतीय प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी*
सामाजिक और पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी स्थान रखने वाले हम फाउंडेशन भारत की महाकौशल प्रांत इकाई में भी नियुक्तियां की गई है। *अधिवक्ता निशिकांत चौधरी* ने महाकौशल प्रांत की इकाई का विस्तार करते हुए छिंदवाड़ा के युवा नेतृत्व *सत्येंद्र ठाकुर* को प्रांत सेवा प्रमुख की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव शहर के युवा पत्रकार *तरुण बत्रा* को प्रांतीय प्रचार प्रमुख के रूप में मनोनीत किया गया है। इन समस्त नियुक्तियों पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
जुन्नारदेव से।
दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट

More Stories
*देवगढ़ में आबकारी दल की कार्यवाही, देशी विदेशी मदिरा सहित महुआ शराब बरामद*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एक गर्भवती माता ने चार बच्चे को जन्म दिया।
आलमारी,कुलर सुधारने वाले गिरोह ने कि थी दिन मे चोरी कोतवाली पुलिस ने 5,50,000/- के माल सहित अनुपपुर ,बालाघाट से किये गिरफ्तार